Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: आर्मी छावनी के गेट में घुसी अनियंत्रित रोडवेज बस, तीन यात्री घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के शिवकुटी के ओल्ड कैंट में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस आर्मी छावनी परिसर के गेट में घुस गई। इससे खलबली मच गई। हादसे में, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक की केबिन में बैठे तीन यात्री घायल हो गए। आशंका जाहिर की जा रही है कि घने कोहरे के चलते हादसा हुआ है।
गुरुवार अल सुबह करीब 5:30 बजे हादसा हुआ। प्रयागराज से फाफामऊ की तरफ जा रही रोडवेज बस असंतुलित होकर आर्मी कैंटोनमेंट के गेट में घुस गई। इससे अफरातफरी मच गई। बस की केबिन में बैठे तीन यात्री घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस इलाहाबाद से लखनऊ जा रही थी। अन्य यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घायल यात्रियों को भी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad