Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: सुनवाई न होने से नाराज शिक्षक ने थाने में ही खाया जहर, मची खलबली

SV News

गंभीर हालत में शिक्षक को एसआरएन अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के कर्नलगंज थाने में बृहस्पतिवार रात को एक शिक्षक ने जहर खा लिया। इससे थाने में खलबली मच गई। तत्काल उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक मामले को लेकर कई दिन से शिक्षक थाने का चक्कर काट रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार छोटा बघाड़ा निवासी सुनील सिंह कर्नलगंज इंटर कॉलेज में शिक्षक है। एक मामले में पुलिस में उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस वालों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुनील का आरोप है कि वह अपने मकान के मेन गेट हो चौड़ा करना चाहता था, लेकिन पड़ोसी इस बात का विरोध कर रहे थे। उनका पड़ोसी चौकी इंचार्ज, लेखपाल और कानूनगो की मिली भगत ने गेट नहीं लगाने दे रहा है। कल रात वह इस बात की शिकायत लेकर कर्नलगंज थाने पहुंचा था। जब बात नहीं सुनी गई तो उसने थाने में ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इससे थाने में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad