![]() |
एयरफोर्स के जवान की 11 दिन पहले हुई थी शादी |
प्रयागराज (राजेश सिंह/श्रीकान्त यादव)। भारतीय वायु सैनिक के जवान का शव फंदे से लटकता मिला है। वायु सैनिक दीपक हंडिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर तेलियातारा के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब के जालंधर में है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी वायु सैनिक दीपक कुमार यादव (24) शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर मृत पाए गए। उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देखा तो आनन फानन में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक की जालंधर में तैनाती थी। रसूलपुर तेलियातारा निवासी अनिल कुमार यादव के दो बेटों में दीपक बड़े थे। उनके अलावा एक छोटी बेटी है। दीपक दो मार्च को ड्यूटी से घर आए थे। कुछ दिन पहले 11 मार्च को ही उनकी शादी हुई थी। वहीं शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे तक तेलियातारा गंगा घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया।