Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: यमुनानगर में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्‍या की आशंका पर जांच में जुटी पुल‍िस

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी गांव के किनारे ईंट के ऊंचे चट्टे के पास सोमवार की देर रात एक अज्ञात व्‍यक्‍त‍ि (30) का शव म‍िला है। शख्‍स के सिर से खून निकल रहा था। आसपास काफी ईंटे बिखरी पड़ी हुई थी। माना जा रहा है क‍ि ईंट के चट्टे गिरने से उसका सिर फट गया है। फिलहाल, आसपास के लोग हत्या की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। देर शाम दो युवकों को नशे की हालत में वहां देखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पता चला है कि दो युवक वहां नशे की हालत में देखे गए थे। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad