प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के मऊआइमा थाना क्षेत्र के जामा खास गांव के खेत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला तीन दिन से लापता थी।
मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के जामा खास गांव निवासी महिला राजकुमारी (50) पत्नी जग प्रकाश तीन दिन से लापता थी। घर के लोग काफी खोजबीन में जुटे थे। वहीं गुरुवार सुबह उसके घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।