Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कहा- पूर्व सांसद से नही है कोई नाराज़गी

SV News
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत करते सपाई 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम आइएनडीआईए गठबंधन करेगा। गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता के के श्रीवास्तव के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को केपी कम्युनिटी हाल पहुंचे थे।

सरकार की नियत साफ नहीं है: अखिलेश

उन्होंने कहा कि पेपर लीक हो नहीं रहा है बल्कि सरकार उसे लीक करा रही है। सरकार की नियत साफ नहीं है। वह नौजवानों को नौकरी ही नहीं देना चाहती। अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा नदी साफ नहीं है और केंद्र और प्रदेश सरकार झूठा प्रचार कर रही है कि गंगा नदी साफ है। बोले कि लोकसभा चुनाव के लिए जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पूर्व सांसद रेवती रमन सिंह की नाराजगी की बात पर कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। अगर कोई बात है तो उसे दूर कर लिया जाएगा। उनसे मिलने के लिए वह अलग से समय निर्धारित करके खुद आएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad