Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: लापता होम्योपैथिक चिकित्सक का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग

SV News

प्रतापगढ़ में मिली थी अंतिम लोकेशन, खोजबीन जारी

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के अल्लापुर इलाके में रहने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीलेश अग्रहरि का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। वह 19 मार्च को ड्यूटी पर जाने के लिए घर से सुल्तानपुर के लिए निकले थे। इसके बाद न तो वह दफ्तर पहुंचे न ही घर लौटे। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
डॉ. नीलेश अग्रहरि सुल्तानपुर जिले में रामनाथपुर सीएचसी पर बतौर चिकित्सक तैनात हैं। वह 19 मार्च को ड्यूटी के लिए घर से निकले। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। हालांकि पुलिस ने प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। इसमें उनकी अंतिम लोकेशन प्रतापगढ़ के भूपियामऊ बस अड्डे पर मिली। इसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad