Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बहाने लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा ले गए अखिलेश

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो पार्टी जनों का उत्साह देख आगामी लोकसभा चुनाव की नब्ज़ भी टटोल गए। हवाई अड्डे पर आगमन से लेकर रास्ते भर चार पहिया वाहनों का काफिला ऊपर से कार्यकर्ताओं के नारे से सपा अध्यक्ष काफ़ी खुश दिखे। पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व संसद, जिलाध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों ने अपने नेता का जगह जगह स्वागत भी किया।
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इण्डिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। बाकि सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र ही किये जाने की बात की।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व संसद कुंवर रेवती रमण सिंह से मिलने वह विशेष तौर से बाद में आएंगे। बालक महराज के साथ भी बैठने की बात कही। पेपर लीक मामले में कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसा कराती है ताकि लोगों को रोजगार नहीं मिल सके।
सपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यालय में निर्वाचन का कार्य देख रहे के के श्रीवास्तव के सुपुत्र की शादी कार्यक्रम आज शहर के के पी कम्युनिटी हाल में संपन्न हुई। जिसमें शामिल होने के लिए दोपहर में आये। बाद झूंसी के क्रिया योग संस्थान में पहुंचे। तत्पश्चात हवेलिया निवासी डॉ जे. पी. यादव के घर भी गए जहां उनकी सुपुत्री एवं राकेश यादव एडवोकेट के सुपुत्र को शादी के उपरांत आशीर्वाद दिया।वहीं से सीधे हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गये।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सपा के जिलाध्यक्ष गण अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, गीता शस्त्री, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पूर्व विधायक गण जोखू लाल यादव, बासुदेव यादव, अंसार अहमद, हाजी परवेज अहमद, सत्यवीर मुन्ना, संदीप यादव, नरेन्द्र सिंह, पंधारी यादव, रामानंद भारतीय, कृष्ण मूर्ति यादव, हेमंत टुन्नू, राजू पासी, संजय मौर्य, कमला यादव, रविन्द्र यादव, अजय श्रीवास्तव, अमरनाथ मौर्य, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, मयंक श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, भोला यादव, जगदीश यादव, मो गौस, रमाकांत पटेल, राम मिलन यादव, संजीव यादव, सुमन शर्मा, अनीता श्रीवास्तव, सत्यभामा मिश्रा, मंजू यादव, प्रतिमा रावत, नवीन यादव, आशुतोष तिवारी, प्रिंस सिंह बागी, अखिलेश गुप्ता, अरविन्द सरोज, रमाकांत शर्मा, उर्मिला यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad