Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भीषण सड़क हादसा: डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत व तीन घायल

SV News

चित्रकूट (राजेश सिंह)। झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरटेक कर रहे आटो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। आटो सवार तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में कुल पांच की मौत हो गई है। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है।‌
हादसा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव में हुआ है। ‌ बताते हैं कि चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर आटो रामघाट जा रहा था, जिसमें नौ लोग सवार थे।‌ आटो अमानपुर पहुंचा तो आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करना चाहा। तभी भरतकूप की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद डंपर को छोड़कर चालक भाग गया है। ‌ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांचों मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। ‌

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad