Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में मासूम की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, मचा हड़कंप

SV News

मां के साथ सो रही थी मासूम, गला दबाकर हत्या की आशंका

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हंडिया थाना क्षेत्र के मंदर गांव में मां के साथ चारपाई पर सो रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची का शव 200 मीटर दूर झाडि़यों में मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने रात में ही पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। मौते के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मंदर गांव निवासी महेंद्र मुसहर मजदूरी करता है। बीतारात वह गेहूं की मड़ाई करने पास के गांव में गया था। घर में उसकी पत्नी रानी अपनी डेढ़ साल की बेटी रंजना को लेकर रात में चारपाई पर सोयी थी। रात में ग्यारह से बारह बजे के बीच उसकी नींद खुली तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। इसके बाद वह खोजबीन में लग गई। काफी देर बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर उसने पास के गांव में मड़ाई करने गए और अपने पति को जानकारी दी।
पति-पत्नी दोनों टॉर्च लेकर खोजबीन में जुट गए। काफी देर तक खोजबीन के बाद करीब 200 मीटर दूर एक गड्ढे में झाड़ियों के बीच बच्ची का शव देख दोनों चीखने चिल्लाने लगे। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पाकर एसीपी हंडिया पंकज लवानिया के अलावा कोतवाली हंडिया बीके गौतम दल बल के साथ पहुंच गए और छानबीन में जुट गई। रात में ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया।
काफी देर छानबीन के बाद भी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। बच्ची के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। आशंका जाहिर की जा रही है कि गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad