Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, नाराज ग्रामीणों ने चालक को पीटा

SV News

मिर्जापुर में घर के सामने हुआ हादसा, मचा कोहराम

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। वाराणसी- मिर्जापुर हाईवे मार्ग के सर्विस रोड पर ग्राम शेरपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से घर के सामने खड़े पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर बुरी तरह से पीट दिया। घायल चालक को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
चौकी इंचार्ज नरायनपुर जयदीप सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र के ग्राम शेरपुर निवासी अनुराग चौधरी का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन घर के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता अनुराग चौधरी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। जिसे उपचार के लिए नरायनपुर के किसी अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया। ट्रैक्टर चालक व मालिक नई बस्ती शेरपुर के निवासी हैं। घटना के बाद मासूम के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्रों मे बड़ा था। पिता अनुराग चौधरी रैपुरिया स्थित श्मशान घाट पर शवदाह का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता है। घटना के बाद घर में मातम छा गया है। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
हाइवे के सर्विस मार्ग पर ढलान है। ऐसे में हाईवे से सर्विस मार्ग पर उतरने वाले वाहनों की ढलान की वजह से स्पीड बढ़ जाती है। सर्विस मार्ग से सटे घर होने से बच्चों का ज्यादा समय मार्ग पर ही व्यतीत होता है। ढलान वाले सर्विस रोड पर डिवाइडर नहीं होने से दुर्घटना की संभावना ज्यादा हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad