यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है: बच्चन सिंह
चंदौली (राजेश यादव)। सोमवार को जिले के विधानसभा चकिया में "ग्रीन गार्डन" मोहम्मदाबाद चकिया में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। लोकसभा क्षेत्र 80 रावर्टसगंज सुरक्षित संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी छोटेलाल खरवार को अधिकृत किया गया है। इंडिया गठबंधन द्वारा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बुथ लेवल से लेकर संसद लेवल तक को उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को प्रोत्साहित एवं उत्साहित किया गया।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पथप्रदर्शक पूर्व ब्लाक प्रमुख चकिया बच्चन सिंह द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में वामपंथी नेता अनिल पासवान, राम कृत कोल जिला अध्यक्ष, सतनारायण राजभर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सोनभद्र रामनिहोर यादव रावटसगंज विधानसभा अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव रावटसगंज अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक चकिया पूनम सोनकर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार कांग्रेस नेता डॉ राम अधार जोसेफ पूर्व ब्लाक प्रमुख चकिया सुधाकर कुशवाहा रामसहारे यादव प्रभु नारायण यादव विजय शंकर तिवारी शोएब खां राष्ट्रीय सचिव जमील अहमद इत्यादि लोगों ने अपने ओजस्वी भाषण द्वारा इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं को "देश का संविधान बचाओ इंडिया गठबंधन को विजई बनाओ" का मूल मंत्र देने का कार्य किया।
इस इंडिया गठबंधन से अधिकृत प्रत्याशी छोटेलाल खरवार द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन की पहली कड़ी अपनी माता को श्रद्धांजलि अर्पित एक गीत द्वारा कहे कि "अमृत क धार केहु केतनो पियाई एगो माई बिना, कैसे करेजवा जुड़ाई ए भैया एगो माई बिना।" तत्पश्चात अपने संबोधन में कहे कि झूठे वादा करने वाली जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकना है इसके लिए बुथ लेवल पर मजबूती के साथ डटकर अधिक से अधिक साइकिल चिन्ह वाले बटन को दबाकर इंडिया गठबंधन को जिताना है इस कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन भाई मुस्तफा ने किया।