Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

हीटिंग से बचाने के लिए ट्रांसफार्मरों को दी जा रही कूलर की हवा

SV News

क्षमता से अधिक भार के चलते फुंक रहे

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में 50 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान का असर ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहा है। पहले से ओवरलोड ट्रांसफार्मर गर्मी और तेज धूप की गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते फुंक रहे ट्रांसफार्मरों को हीटिंग से बचाने के लिए उन्हें कूलर की ठंडी हवा दी जा रही है। 
प्रयागराज के कल्याणी देवी उपकेंद्र में एसडीओ आरके पाल के निर्देश पर भीषण गर्मी को को देखते हुए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कूलर लगवाए हैं। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को तापमान जहां 48 डिग्री से ज्यादा था वहीं बुधवार को पारा इसके आसपास ही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
गर्मी से बचने के लिए लोग बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। जैसे-जैसे पारा बढ़ रहा है वैसे वैसे बिजली की खपत भी बढ़ रही है। घरों में दिन भर कूलर, पंखा और एसी चलने के कारण ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से ज्यादा भार पड़ रहा है।
गर्मी के कारण इंसान ही नहीं ट्रांसफार्मर भी हाफ रहे हैं। तभी तो प्रयागराज शहर स्थित कल्याणी देवी पावर हाउस में 10 एमबीए लगे ट्रांसफार्मर को कूलर के माध्यम से ठंडा किया जा रहा है। इसके साथ ही जल निगम से पानी के टैंकर भी मंगाए गए हैं। ट्रांसफ़ॉर्मर को ओवरहीट से बचाने के लिए अर्थिंग में पानी डाला जा रहा है। शहर के 200 से अधिक ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के संकट से जूझ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad