Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस के हत्थे चढ़े दहेज हत्या के दो वांछित अभियुक्त

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा पुलिस ने दहेज हत्या के दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में दरोगा सुभाष गौतम, दरोगा वंशनारायण यादव, दरोगा शिम्पी सिंह यादव, दरोगा प्रिया बाजपेई, दरोगा कुसुमलता व दरोगा आयुषी बाजपेई ने थाना मेजा में पंजीकृत दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित शुभम गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता व सुमन देवी पत्नी महेश गुप्ता निवासीगण ग्राम लक्षन का पुरा थाना मेजा को ग्राम लक्षन का पुरा थाना क्षेत्र मेजा से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उक्त दोनों के खिलाफ नियमानुसार अगली कार्रवाई की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad