Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में अग्नि सुरक्षा और इलैक्ट्रिक सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला आपदा प्राधिकरण प्रयागराज विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रयाग इन होटल में अग्नि सुरक्षा और इलैक्ट्रिक सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट, सहायक उपनिदेशक विद्युत सुरक्षा, सिविल डिफेन्स चीफ बार्डेन अनिल कुमार गुप्ता, डिविजनल ऑफिसर सिविल डिफेंस रौनक गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय, फायर स्टेशन आफिसर सिविल लाइंस राजेश कुमार द्वारा अग्नि सुरक्षा के बारे में निर्देश दिए गए।

SV News

डॉ आर के पांडेय सीएफओ द्वारा अस्पताल, होटल, माल, मल्टीप्लेक्स, बहुमंजिली आवासीय भवन में आग से बचाव के बारे में सावधानी, उपकरणों की कार्य शीलता और निकास मार्ग अवरोध मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। सस्थांन में फायर आपरेटर रखने हेतु निर्देशित किया गया। सहायक उपनिदेशक विद्युत सुरक्षा डी डी शर्मा द्वारा सस्थांन होटल हॉस्पिटल में इलैक्ट्रिक सेफ्टी आडिट करने हेतु बताया गया।

SV News

कार्यशाला में चिकित्सक, हॉस्पिटल संचालक, होटल संचालक, गेस्ट हाउस संचालक, माल व मल्टीप्लेक्स संचालक, प्रिज्म रोज एकेडमी के प्रबंधक फरहान आलम एवं अन्य पदाधिकारी, शाहगंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल, महिला व्यापार मण्डल पदाधिकारी और शहर के नागरिकों द्वारा कार्यशला में प्रतिभाग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad