Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बढ़ सकता है गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रयागराज में प्रशासन अलर्ट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मानसून सक्रिय होने के बाद गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जलस्तर स्थिर है। दो दिन पहले कुछ तेजी दिखने के बाद जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जनपदों में अच्छी बारिश होे के बाद जलस्तर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
नैनी, फाफामऊ और छतनाग में जलस्तर को नापने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। मानसून सक्रिय होने के साथ ही सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) की ओर से गंगा और यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के कारण जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल दोनों नदियों का जल स्थिर है। नैनी में यमुना का जलस्तर पिछले 24 घंटे में कुछ कम ही हुआ है। फाफामऊ में सुबह आठ बजे गंगा गा जलस्तर 78.70 मीटर, छतनाग में 70.18 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 71.19 मीटर दर्ज किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad