आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर
कौशांबी (राजेश सिंह)। कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में न्याय न मिलने से परेशान होकर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। पीड़िता ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सरस्वती विद्यालय का प्रधानाचार्य है। उसने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था, जो वायरल हो गया। वह अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है।