Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

जेष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगलवार: पुलिस कमिश्नर ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी

SV News

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस आयुक्त द्वारा कमिश्नरेट द्वारा प्रयागराज में ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगलवार के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था हेतु समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों/यातायात निरीक्षक/यातायात उपनिरीक्षक के साथ गोष्ठी की गई। 
सोमवार को ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगलवार एवं ईद उल अजहर (बकरीद) का दूसरा दिन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त द्वारा सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी।
गोष्ठी में जनपद प्रयागराज शहर में हो रहे वृह्द निर्माण कार्यों विशेष कर जीटी जवाहर से हर्षवर्धन चौराहा तक बन रहे फ्लाई ओवर के दृष्टिगत सम्बन्धित मार्गों के सकरे हो जाने से शहर के विभिन्न स्थानों पर उत्पन्न हो रहे यातायात के दबाव को कम किये जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। यातायात पुलिस के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। सम्बन्धित थाना प्रभारियों को भी यातायात सुगम बनाये रखने के लिए आदेशित किया गया। जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
इस गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त एन एच कोलांची, पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर अभिजीत कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, नगर क्षेत्र के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त करछना/थरवई एवं यातायात निरीक्षक/यातायात उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad