Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कार डिवाइडर से टकराने से पालिका के कर्मचारी की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। लखनऊ से वापस लौटते समय सोमवार की रात कार सवार पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी सहायक जेई पद पर तैनात आयुष जायसवाल की असामयिक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा जाने के कारण पलट गई, जिसमें मौके पर ही आयुष की मौत हो गई और उनके साथ सवार दो लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सभासद राम यादव, जलकल अभियंता सुधीर वर्मा, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, जेई जटा शंकर पटेल सहित पालिका के सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad