Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: रिटायर्ड फौजी ने ट्रेन से कटकर दी जान, हत्या के आरोप में काट चुके हैं जेल

SV News

बहू की गोली मारकर कर दी थी हत्या, पिछले साल मिली थी जमानत

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव के सामने से निकली मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार की सुबह एक वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उनकी पहचान सरंगापुर निवासी शिवमूरत तिवारी (80) के रूप में हुई। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शिवमूरत तिवारी मूल रूप से करैली थाना क्षेत्र के करेहदा गांव के रहने वाले थे। वे भारतीय सेना में कार्यरत थे। लगभग बीस वर्ष पूर्व फौज से रिटायर होने के बाद से अपने ससुराल के गांव घूरपुर क्षेत्र के सारंगापुर में आकर बस गए थे। उनके दोनों बेटे राजीव तिवारी और राना तिवारी भी सेना से रिटायर हो चुके हैं।
मृतक शिवमूरत तिवारी अपनी ही बहू अंजू पत्नी राजीव तिवारी की हत्या के आरोप में जेल जा चुके थे। आरोप है कि गत एक दिसंबर 2016 की सुबह उन्होंने पारिवारिक विवाद में अपनी लाइसेंसी बंदूक से बहू को गोली मारकर हत्या कर दी थी। बहू की हत्या के बाद वह आला कत्ल बंदूक लेकर खुद ही घूरपुर थाने पहुंच गए थे। गांव के लोगों के अनुसार पिछले वर्ष ही जेल से जमानत पर छूट कर आए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad