मिर्जापुर (राजेश सिंह)। लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र विंध्यवासिनी दरबार के गर्भगृह में शुक्रवार की दोपहर बाद तीन बजे से सोने व चांदी निर्मित मेहराब सहित स्तंभ लगाने का काम शुरू होगा। यह कार्य दोपहर बाद तीन से शाम छह बजे तक किया जाएगा। यह सिलसिला एक हफ्ते तक चलेगा।
इसके चलते एक नंबर गेट से दर्शन पूजन कार्य की प्रगति के दौरान प्रभावित रहेगा। दो तीन दिन बाद दूसरे गेट की तरफ कार्य शुरू होगा तो उसे भी निर्माण कार्य के दौरान बंद किया जाएगा।
मां विन्ध्यवासिनी के गर्भगृह में चार किलो सोना और 51 किलो चांदी लगने का काम का ट्रायल सात जून से शुरू हो गया था। मुम्बई के कारोबारी संजय सिंह जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के रहने वाले हैं। उनके कंपनी के द्वारा मां के गर्भगृह में लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से सोने चांदी निर्मित मेहराब सहित स्तंभ लगवाया जा रहा है।
बता दें कि पहले प्रथम गेट पर कार्य होगा जिसके चलते दो से तीन दिन प्रथम द्वार तीन से छह बजे तक बंद रहेगा। उसके बाद दूसरे नंबर गेट पर काम शुरू होगा और उस ओर से दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रभावित रहेगा।
इसके पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के समक्ष इस प्रस्ताव को रखा गया था जिसकी सहमति उन्होंने पूर्व में दिया था। शुक्रवार को मुम्बई के चार कारीगरों द्वारा सोने के पत्र को गर्भगृह में लगाने का ट्रायल भी किया गया। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।