पूर्व मे हुई चोरी की घटनाएं पुलिस ने ठंडे बस्ते मे डाला, चोरों के हौसले बुलंद,पुलिस को दी तहरीर
दिघिया, प्रयागराज।(विकेश कुमार/अनिल यादव)। क्षेत्र मे चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ़ चोर आए दिन वारदात को अंजाम देते जा रहे हैँ। लेकिन स्थानीय पुलिस मुकदर्शक बनी बैठी है। इससे अम जनमानस मे पुलिस के प्रति जबरजस्त आक्रोश व्याप्त है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के तिलौली गाव निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी नजदीकी न्यू ऊँचडीह रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है। वह क्षेत्र के आंधी तिराहे पर किराए के कमरे मे रहते हैँ। रोजाना की तरह बीती रात वह अपनी बाइक कमरे के बाहर खड़ी कर सो गए। इस दौरान मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने बाइक गायब कर दिया और फरार हो गए। सुबह बाइक गायब देख पीड़ित के होश उड़ गए। साथ ही स्थानीय लोगो समेत दुकानदारों मे हड़कंप मच गया। पीड़ित के मुताबिक रात्रि तकरीबन बारह बजे के आसपास अपाची सवार दो युवक इधर उधर घूम टहल रहे थे। वहीं पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बतादें की इसके पूर्व मे भी उक्त तिराहे से दो अलग अलग बाइक चोरी हुई रही। जिसकी वाहन स्वामियों ने केस दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने मामले को ठंडे बसते मे डाल दिया। इससे चोरो के हौसले बुलंद हो गये हैँ। पुलिस रात्रि गश्त भी नही करती,जिससे चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैँ।