Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बाइक हटाने को लेकर लेखपाल दंपति को पीटा, लेखपालों में आक्रोश

SV News

पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर छोड़ा, लेखपालों ने किया कार्य का बहिष्कार


प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले में लेखपाल दंपति को मारने-पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल साथियों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर छोड़ दिया। जिससे लेखपाल संघ नाराज़ हो गया और सदर तहसील में कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गया। 
मिली जानकारी के अनुसार सदर तहसील में तैनात लेखपाल हरीश वर्मा व उनकी पत्नी हंडिया में तैनात लेखपाल वैशाली जायसवाल के साथ कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अवधपुरी कालोनी में बाइक हटाने को लेकर लाज संचालक द्वारा लेखपाल दंपति को पीटकर घायल कर दिया गया। जिससे दोनों घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता वैशाली जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेखपाल संघ का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर छोड़ दिया। जिससे नाराज़ लेखपाल संघ ने बुधवार को सदर तहसील में कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad