Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: पुलिस व सर्विलांस टीम ने दो युवकों को दबोचा, करीब 15 लाख रुपए के 43 मोबाइल बरामद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थाना हण्डिया व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जिनके कब्जे से कुल 43 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये) बरामद किया गया।

SV News

बता दें कि बुधवार को थाना प्रभारी हंडिया बृज किशोर गौतम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोविन्द राम थाना हंडिया, उपनिरीक्षक सुखचैन तिवारी सर्विलांस सेल प्रभारी गंगानगर, उपनिरीक्षक एसएम कासिम थाना हण्डिया, उपनिरीक्षक सुमित आनन्द थाना हण्डिया, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नीरज मौर्या थाना हण्डिया व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा थाना हण्डिया पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बंधित दो अभियुक्त मनीष पाण्डेय पुत्र रामशिरोमणी पाण्डेय निवासी अन्दवा रसूलपुर (कटहरा) थाना हण्डिया व पीयूष पाण्डेय पुत्र राजेश कुमार पाण्डेय निवासी अन्दवा रसूलपुर (कटहरा) थाना हण्डिया को थाना हण्डिया व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बुधवार को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत भेस्की ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस टीम ने उक्त युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के चोरी हुए कुल 43 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये) व सात सौ रुपये बरामद किये गए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अगली कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad