Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: दस पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले में दस पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिससे कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। शासन के निर्देश पर पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। रविवार को प्रेम नारायण उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट हंडिया को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रयागराज, दशरथ कुमार अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रयागराज/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हंडिया को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट मेजा, दिग्विजय सिंह उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट बारा को उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट हंडिया, जयजीत कौर मिश्रा उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट मेजा को उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट बारा, अविनाश सिंह यादव उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कोरांव को एप्पल नगर मजिस्ट्रेट प्रथम के पदीय दायित्वों के साथ-साथ उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सोरांव, आकांक्षा सिंह अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बारा को उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कोरांव, सुश्री जूही प्रसाद डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) करछना, सुश्री प्रेरणा गौतम डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बारा, सुश्री जागृति अवस्थी उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट करछना एवं उप जिलाधिकारी (न्यायिक) करछना का अतिरिक्त प्रभार हटाते हुए उपजिलाधिकारी करछना के दायित्वों का निर्वहन, नीलम उपाध्याय अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सोरांव को अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हंडिया स्थानांतरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad