Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में खेलते समय छत से गिरकर मासूम बच्चे की मौत

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। इलाकाई थाना क्षेत्र के कोहड़ार पुलिस चौकी अंतर्गत हरगढ़ गांव में खेलते समय छत से गिरकर चार साल के मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बच्चा अपनी मां के साथ एक माह पहले ननिहाल आया था। बाद में बच्चे का सिरसा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
मिली जानकारी के अनुसार रीमा पत्नी भगवती प्रसाद पटेल की ससुराल मेजा थाना क्षेत्र के डेलौहा गांव में है। रीमा एक माह पहले अपने दो बच्चों आयुष (4) और बेबी (चार माह) को लेकर अपने मायके हरगढ़ आई थी। रविवार को दोपहर में खेलते समय आयुष छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल आयुष को लेकर मामा राजू पटेल शहर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उपचार भी शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले उपचार के बाद आयुष की सांसें थम गईं। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को सुबह बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिवार में रोना-पीटना मचा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad