डेलौहा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर रेनू यादव का कब्जा
मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)।पंचायत के रिक्त पदों के लिए हुए 6 अगस्त को हुए उपचुनाव के बाद गुरुवार 8 अगस्त को मतो की गणना हुई।
उरूवा के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य डेलौहा के लिए मतदान किया गया था। गुरुवार सुबह आठ बजे से ग्राम प्रधान पद का उरूवा ब्लॉक तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मेजा मुख्यालय पर मतो की गणना की गई। जिसमें उरूवा प्रधान पद पर निवर्तमान प्रधान के पुत्र अनिल कुमार जैसल तथा डेलौहा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर रेनू यादव पत्नी सत्येंद्र सिंह यादव उर्फ डॉक्टर यादव विजई घोषित हुई।
बता दें कि उरूवा प्रधान पद की दावेदारी के लिए लालजी सरोज व पूर्व प्रधान के बेटे अनिल कुमार जैसल के बीच सीधी टक्कर रही।
ब्लॉक मुख्यालय उरूवा में भारी पुलिस फोर्स के बीच मतो की गणना शुरू हुई जिसमें 1271 बोट डाले गए थे। जिसमें अनिल कुमार जैसल को 711 तथा लालजी को 503 मत मिले थे। इस तरह 208 वोट से अनिल जैसल विजई घोषित हुए।
इसी तरह मेजा ब्लॉक मुख्यालय पर एसीपी रवि गुप्ता तथा प्रभारी निरीक्षक मेजा राजेश उपाध्याय के साथ सर्किल फोर्स की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत सदस्य के मतो की गणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। डेलौहा द्वितीय वार्ड संख्या 23 में बीडीसी के लिए कुल 7 प्रत्याशी मैदान में थे।1793 के सापेक्ष कुल 1001 लोगों ने मतदान किया जिसमें रेनू यादव को 560 मत और कविता शर्मा को 364 मत मिले। जिसमें रेनू यादव पत्नी सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ डॉक्टर यादव 196 मत से विजई घोषित हुई। किरण को 8, गीता देवी को 3 रंजू को 4 सीमा देवी को 2 मत मिले तथा कमला पटेल को एक भी मत नहीं मिला। आरओ केके सिंह व एआरओ सच्चिदानंद दुबे ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतगणना संपन्न होने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने माल्यार्पण कर जीत की बधाई दी।