Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा: बीडीसी चुनाव परिणाम के पश्चात ब्लाक प्रमुख पद को लेकर चर्चा हुई तेज

SV News

मेजा ब्लाक प्रमुख पद पर लगा सकता है ग्रहण, गायत्री मिश्रा हो सकती हैं राजनीतिक उलट-फेर का शिकार..!

SV News
नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य डेलौंहा रेनू यादव 

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र पंचायत सदस्य डेलौंहा के उपचुनाव में रेनू यादव पत्नी सत्येन्द्र सिंह यादव उर्फ डाक्टर विजई घोषित हो गए। उपचुनाव में रेनू यादव को 560 वोट मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी रहीं कविता शर्मा को 364 वोट मिले।

SV News
मतगणना के समय तैनात पुलिस - फोटो सूरज वार्ता

इस चुनाव के बाद मेजा विकास खण्ड में ब्लाक प्रमुख को लेकर गुणा गणित तेज हो गई है। मेजा ब्लाक प्रमुख पद पर ग्रहण लग सकता है। लोगों में चर्चा है कि ब्लाक प्रमुख गायत्री मिश्रा राजनीतिक उलट-फेर का शिकार हो सकती हैं..!

SV News
ब्लाक प्रमुख मेजा गायत्री मिश्रा

गौरतलब हो कि मेजा ब्लाक में 99 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। ऐसे में ब्लाक प्रमुख पद के लिए 50 मतों की आवश्यकता है। 2021 में हुए चुनाव में गायत्री मिश्रा पत्नी गंगा प्रसाद मिश्र को 75 मत मिले थे, जबकि राजकुमारी जैसल पत्नी पूर्व विधायक राजबली जैसल को 24 मत मिले थे। तीसरे प्रत्याशी बिमला देवी पत्नी बबलू का खाता तक नहीं खुला था। लोकसभा चुनाव के समय से ही विपक्ष मेजा ब्लाक प्रमुख पद को लेकर कमर कसने लगा था। डेलौंहा ग्राम सभा का एक सदस्य इस्तीफा दे दिया था जिससे पुनः मध्यावधि चुनाव कराया गया। चुनाव परिणाम में विपक्ष ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर कब्जा बना लिया है। ऐसे में उक्त चुनाव परिणाम को ब्लाक प्रमुख पद से जोड़ कर देखा जा रहा है। जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad