Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पुलिस की तत्परता से वाटरफॉल घूमने आए दो सैलानियों की बचाई गई जान

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले के टांडा वाटरफॉल में भ्रमण करने आए दो सैलानियों की पुलिस ने जान बचाई है। पुलिस ने तत्परता एवं त्वरित कार्यवाही से नीचे खाईं में गिरे सैलानियों को बचाया गया।


पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर “अभिनन्दन” के निर्देशन में जनपद में अवस्थित विभिन्न फॉलो/झरनों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटीयां लगायी गयी है ताकि घुमने/भ्रमण करने आने वाले सैलानियों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए भयमुक्त एवं सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।


रविवार को जनपद मिर्जापुर के थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित टाण्डा फॉल घुमने/भ्रमण करने जनपद आजमगढ़ के रहने वाले आठ सैलानी आये थे। जिसमें से दो सैलानियों का अचानक पैर फिसल जाने के कारण लगभग 250 फीट नीचे खाई में चले गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समय रहते रेस्क्यू कर दोनों सैलानियों की जान बचायीं गई। दोनों सैलानियों को हल्की चोटे आयी है जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जिनकी स्थिति सामान्य बतायी गई है। जनपद आजमगढ़ से साथ में आये अन्य साथियों द्वारा अपने दोनों दोस्तों को सकुशल पाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिर्जापुर पुलिस बल की त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई तथा मिर्जापुर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण को धन्यवाद दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad