Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हरियाली तीज धूमधाम से मनाया गया, सुहागिन महिलाओं ने की पूजा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। देश भर में सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। वहीं, आज धूमधाम से कीटगंज में हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। वहीं, कन्याओं और युवतियों ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन किया।

SV News

शास्त्रों कथा के मुताबिक माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए बहुत लंबे समय तक कठोर तपस्‍या की थी। उनकी तपस्या से महादेव प्रसन्न हुए थे और फिर भोलेनाथ ने सावन माह के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को मां पार्वती को स्वीकार किया था। इसलिए इस दिन पर कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं और सुहागिन महिलाएं अखण्ड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भोलेनाथ की आराधना करती हैं। इसलिए हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान पिंकी जायसवाल, वर्षा श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, पल्लवी जायसवाल, रेनू गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव व रीता श्रीवास्तव रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad