Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

श्रीगुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार चुने गए सरदार हरजिंदर सिंह

SV News

धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहब का प्रकाश उत्सव

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बुधवार को धन-धन साहब श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पहला प्रकाश उत्सव बहुत धूमधाम और श्रद्धा से गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा प्रयागराज में मनाया गया।‌जिसमें रात 8:00 बजे से 10:30 बजे तक दीवान सजाया गया। गुरुद्वारे में पधारे श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के दर्शन किए और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपरांत गुरु का लंगर बिना किसी भेदभाव के निरंतर जारी रहा, हजारों लोगों ने लंगर छका। लंगर के उपरांत संगत की सर्वसम्मति से सरदार हरजिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय स. जोगिंदर सिंह को गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा प्रयागराज का मुख्य सेवादार चुना गया।
सभी संगत ने "बोले सोम निहाल" के जयकारे लगा कर सहमति प्रदान की।तत्पश्चात सरदार आर एस बेदी ने गुरु साहब का सिरोपा देकर सम्मानित किया। संगत में उस वक्त सरदार रणवीर सिंह भाटिया, सरदार दिलजीत सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह, सरदार एम पी सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, सदियापुर से सरदार पवित्र सिंह, सावन सिंह, सरदार गुरु प्रताप सिंह, श्याम सिंह, सतविंदर सिंह, प्रधान सदियापुर जसबीर सिंह अवतार सिंह व सदियापुर के सदस्य भी मौजूद थे।‌ मीरपुर के प्रधान सरदार रणजीत सिंह खुराना, सरदार बलजीत सिंह, नमन जोत सिंह रॉयल, सरदार रोमित सिंह, सरदार मनिंदर सिंह चड्डा, सरदार तरनजीत सिंह, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैनेजर और अन्य टीचर्स संगत के रूप में मौजूद थे। जिसमें सरदार परमजीत सिंह सचदेवा, हरजिंदर कौर, रविंदर कौर, हरविंदर कौर, सरदारनी सत्येंद्र कौर, सरदारनी प्रभजोत कौर व अन्य संगत भी दरबार हाल में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad