पुलिस की छानबीन में सामने आई है जानकारी, फर्जी नाम से आधार कार्ड बनवाने की आशंका
प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्पा सेंटर की आड़ में होने वाले अनैतिक देह व्यापार की तफ्तीश में जुटी पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पता चला है कि स्पा सेंटर के संचालकों ने भी अपने-अपने नाम बदले थे। उनके वास्तविक नाम से हर कोई परिचित नहीं था। यह तथ्य सामने आने के बाद अब फर्जी नाम से आधार कार्ड बनाए जाने की आशंका को बल मिला है। ऐसे में पुलिस सभी आरोपितों के अभिलेखीय दस्तावेजों का परीक्षण कराने की कवायद तेज कर दी है। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार सुराग जुटाते हुए घेरेबंदी कर रही है।