Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

श्रीराम बारात एवं रामलीला कमेटी द्वारा महिला मंडल का हुआ गठन

SV News

सीमा कुशवाहा अध्यक्ष एवं पूनम द्विवेदी महामंत्री चुनी गई

प्रयागराज (राजेश सिंह)। श्री रामबारात कमेटी प्रियदर्शिनी नगर, नया पुरा करैली प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन रामलीला मैदान में २ से ५ अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा एवं ४२वीं श्रीराम बारात का आयोजन ६ अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्गों पर पूरी भव्यता एवं सज-धज के साथ निकाली जाएगी।इसी बीच कमेटी के संचालक कौशल सिंह ने बताया कि श्री राम बारात एवं रामलीला कमेटी द्वारा महिला मंडल का गठन किया गया जिसका आयोजन सुहागन पैलेस गेस्ट हाउस में हुआ।जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सीमा कुशवाहा एवं महामंत्री पूनम द्विवेदी को चुना गया।मुख्य रूप से अनीता मिश्रा, लक्ष्मी बहुगुणा, पूनम कुशवाहा, नीलू, गीता साहू, गूंजन, मुनमुन, वंदना कुशवाहा, पुष्पा कुशवाहा, सुनीता, अनीता, किरण, रवि केसरवानी, विजय सिंह, सुभाष कुशवाहा, एसपी श्रीवास्तव,पुनीत वर्मा, डीके जायसवाल, दीपू विमलेश सोनकर, सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad