Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: दुर्गा पूजा देखने निकली बालिका की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

SV News

खेत में मिला खून से लथपथ शव, फैली सनसनी

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से निकली आठ वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। वह बृहस्पतिवार शाम को घर से निकली थी और फिर इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। घरवाले रात भर खोजबीन में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर स्थित खेत में उसका शव रक्तरंजित शव मिला। शव की हालत देखकर दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad