Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अधिवक्ता हत्याकांड: फरार ब्लॉक प्रमुख समेत दो पर इनाम, वारंट भी जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सलोरी में अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में फरार चले रहे ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह समेत दो पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। दूसरा आरोपी उसका ड्राइवर है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह घटनास्थल पर मौजूद था। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो गया है। आरोपी अतुल प्रताप सिंह बलिया के गड़वार ब्लॉक का प्रमुख है। वह फरीदपुर पचखोरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया का मूल निवासी है। पुलिस ने बसंतपुर, बलिया निवासी आरोपी दुर्गेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना वाली रात दुर्गेश अन्य आरोपियों के साथ मौके पर था। मामले में तीन आरोपी निखिल सिंह, प्रिंस सिंह व मनोज सिंह पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। मामले में निखिल नामजद था जबकि चार अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने चौथे अज्ञात आरोपी को भी चिह्नित कर लिया है। वह छात्रनेता भी रह चुका है और मौजूदा समय में ठेकेदारी करता है। गौरतलब है कि एक दिन पहले पुलिस ने दुर्गेश व ठेकेदार की तलाश में बलिया में दबिश दी थी। पुलिस की तीन टीमों ने आरोपियों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी थी। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भी घटना में शामिल था। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad