भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट, तैयारियां जोरों पर
प्रयागराज (राजेश सिंह)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वह फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में हनुमानगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पार तैयारी तेज कर दी गई है। जनसभा के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री कोटवां के तिलक इंटर कॉलेज में सभा करेंगे। फूलपुर में 20 नवंबर को वोट डाले जाने हैं।
सपा मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि अभी तक तारीख तय नहीं हो सकी है। स्थान का चयन करने के बाद पार्टी कार्यालय को सूचना भेज दी गई है। अखिलेश भी अगले सप्ताह प्रयागराज पहुंच सकते हैं। सपा ने उप चुनाव में मुज्तबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है।