प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में आज वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
भाजपा तानाशाही कर रही है- बसपा प्रत्याशी
फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा तानाशाही कर रही है। सत्ता शासन का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुझे आधा घंटा रोके रखा गया है।
बसपा एजेंट और भाजपा प्रत्याशी के बीच हाथापाई, सपा के एजेंट भी भिड़े
बसपा एजेंट अनूप सिंह और भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के बीच हाथापाई होने सूचना है। बताया जा रहा है कि मारपीट में भाजपा और बसपा के अलावा सपा के एजेंट शामिल भी रहे। विवाद हुटिंग को लेकर हुआ था।
भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत
फूलपुर उप चुनाव मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी में भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। स्थिति मारपीट पर उतर गई। सपा कार्यकर्ताओं की भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल से भी नोक झोंक हुई। एक दूसरे पर कुर्सी फेंकी गई। मतगणना स्थल पर जबरदस्त हंगामा के चलते आधे घंटे मत करना रुकी रही। भारी फोर्स तैनात।
भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 8233 वोटों से आगे
राउंड 25
भाजपा :– 62265
सपा :– 54032
बसपा :– 15265
भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 8233 वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती - 141500