मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मंगलवार 26 नवंबर 2024 संविधान दिवस के अवसर पर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान के सिपाही कार्यक्रम का आयोजन मेजा विधानसभा के टिकरी ग्राम सभा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव डी पी त्रिपाठी ने बाबा साहब के प्रतिमा का साफ सफाई और माल्यार्पण कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और जनता को बताया कि भारतीय संविधान केवल एक राजनीतिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक दस्तावेज है जो एक
ऐसे समाज का निर्माण करने की इच्छा व्यक्त करता है। जहां समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व लोकतांत्रिक और
सामाजिक शासन के हर पहलू में समाहित हो।
आइए, "संविधान के सिपाही" बनकर इसे संरक्षित और मजबूत करने के इस आंदोलन में शामिल हों। बिना संविधान के हम सब का देश में कोई अस्तित्व नहीं है। कार्यक्रम के इसी कड़ी में टिकरी ग्राम प्रधान कौशलेश भारतीया जी ने जनता को बताया कि संविधान हम नागरिकों के
अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के महासचिव आयुष तिवारी , यूथ कांग्रेस के नेता शुभम दुबे और आशुतोष पाण्डेय, अमन मिश्रा, आलोक दुबे, के सी सोनकर, वेदू निषाद, तरुण यादव, शिवम यादव, रवि चमार, विकास खटीक, दिलीप विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।