Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज शहर में व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार खुद को उड़ाया

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के मुट्ठीगंज स्थित रामकृष्ण मिशन के सामने रहने वाले व्यापारी 37 वर्षीय अमित जायसवाल ने गुरुवार देर रात खुद को गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर मुट्ठीगंज पुलिस ने जांच पड़ताल की। कमरे से लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है, जिससे अमित ने खुद को गोली मारी थी। उसने खुदकुशी किन कारणों से की, इस बारे में घरवाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं। रामकृष्ण मिशन के सामने कारोबारी कालका जायसवाल का मकान है। उनका छोटा बेटा अमित जायसवाल पानी की बोतल और केक बेचने का कारोबार करता था। गुरुवार देर रात अचानक उसके कमरे से गोली चलने की आवाज घर में मौजूद अन्य लोगों ने सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। जमीन पर अमित खून से लथपथ पड़ा था। बगल में लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। उसकी कनपटी में गोली लगी थी। आननफानन में उसे समीप के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मुट्ठीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे में जांच पड़ताल की।
मुट्ठीगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार बाजपेई का कहना है कि अमित जायसवाल ने खुदकुशी किन वजहों से की, इस बारे में उसके घरवाले अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उसका दो वर्ष का बेटा है। कमरे में सुसाइड नोट खोजा जा रहा है। साथ ही अमित का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। घटना से पहले उसने किससे से बात की या मैसेज किया, इसे देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad