Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सर्दी की वजह से 12 लोग हुए ब्रेन हेमरेज का शिकार, 11 एसआरएन और एक मरीज छावनी सामान्य अस्पताल में भर्ती

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की वजह से पिछले 48 घंटे में 12 लोग ब्रेन हेमरेज के शिकार हुए। जिनमें 11 मरीजों को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य मरीज को मेला के केंद्रीय अस्पताल से सदर बाजार स्थित छावनी सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इनमें से 95 फीसदी मरीजों की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। छह मरीजों की पहचान शुक्रवार सुबह छह से शाम छह बजे तक के बीच हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad