Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

संगम में 60 लाख ने लगाई डुबकी; सीएम योगी पहुंचे

sv news


कुम्भ नगर (राजेश शुक्ला)। रविवार की छुट्टी होने के चलते जबरदस्त भीड़ है। परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग आए हैं। प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी है। सभी तरह के पास भी रद्द कर दिए हैं।

sv news

संगम रेलवे स्टेशन भी बंद रखा गया है। श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। पार्किंग और स्टेशन से पैदल ही संगम तक जाना पड़ रहा है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाकुंभ पहुंचे। सेक्टर-25 में 'जलवायु सम्मेलन' कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट (सदाफल आश्रम) जाएंगे। सेक्टर- 21 स्थित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होंगे।

महाकुंभ मेले के सेक्टर- 18 और 19 के बीच शनिवार शाम 6 बजे भीषण आग लग गई। श्रीरामचरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर के पंडाल जल गए। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

आज महाकुंभ का 35वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 51.47 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। महाकुंभ के अभी 10 दिन और बचे हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad