Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

वसंत पंचमी पर लग रही आस्था की डुबकी

  

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। सोमवार को वसंत पंचमी पर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह पांच बजे से ही सिरसा गंगा तट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगाई। सिरसा घाट पर उपस्थित मुन्ना पंडा और माला-फूल बेंच रहे मनोज सैनी, रोहित सैनी ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही स्नानार्थी गंगा तट पर पहुंचने लगे। सुबह लगभग नौ बजे तक अनुमानतः पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 

गौरतलब हो कि सिरसा फेरी घाट पर मिट्टी कटान होने से घाट पूरी तरह से बंद है। लोग पुल से पार होकर गंगाजी के दूसरे तट पर पहुंच कर डुबकी लगा रहे हैं। 

सिरसा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सिरसा पुलिस चौकी के सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। पांटून पुल के दोनों तरफ दो-दो सिपाही लगाए गए हैं। सिपाहियों में तालमेल का अभाव होने से दोनों तरफ से चार पहिया वाहन आधे पुल से वापस हो रहे हैं। सैदाबाद की तरफ गंगा तट पर नियुक्त एक सिपाही बाइक सवार श्रद्धालुओं से बदतमीजी से पेश आने से स्नानार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सिरसा घाट पर महिला श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने के लिए बनाए गए दो अस्थाई चेंजिंग रूम के आसपास शौचक्रिया करने से महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कपड़ा बदलते समय महिलाओं की साड़ी आदि कपड़ा गंदगी में गिरने से महिलाओं को आधे व गीले कपड़ों में ही घर वापस लौटना पड़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad