Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गंगा तट पर क्रिकेट खेल रहे बाबा, चौकों-छक्‍कों की हो रही बरसात

sv news

कुंभ नगर (राजेश शुक्ल)। आप मिले होंगे शास्त्र-शास्त्र के ज्ञाताओं से। ज्ञान, ध्यान, जप, तप, हठ करते साधुओं से। आध्यात्मिक शक्ति धारण किए प्रकांड विद्वानों से।

पर आइये मिलते हैं आपको कुछ अलग बाबाओं से...। जिनके हाथ में त्रिशूल की जगह बैट है। सिर पर हेलमेट की जगह जटा जूट। चेहरे पर सन क्रीम की जगह भस्म लगा है। लाल आंखे, शरीर पर भस्म का लेपन, अर्धनग्न शरीर और धड़ा-धड़ चौके छक्के...। गजब भाई गजब! यह अद्भुत है और शायद यहीं संभव भी।

यह प्रयागराज महाकुंभ का दृश्य है। क्रिकेट खेलते बाबा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बने हैं। स्पिन गेंदबाजी करिए या तेज गति की, सबका सामना बड़ी कुशलता से करते हैं। इन्हें कोई क्रिकेटर बाबा बोल रहा, कोई कोहली और धोनी से तुलना कर रहा....। इनकी संख्या आधा दर्जन से अधिक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad