Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत, कैलाश खेर ने दिल्ली के लोगों के साथ विजय गीत साझा किया

sv news

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी राजधानी में अपनी सरकार बना रही है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। वह गुरुवार को 6 विधायकों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगी।

मशहूर गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को समर्पित एक गीत श्ये शंखनाद हैश् जारी किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी राजधानी में अपनी सरकार बना रही है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। वह गुरुवार को 6 विधायकों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। इस बीच पद्मश्री से सम्मानित गायक कैलाश खेर ने दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक संगीतमय तोहफा दिया। उन्होंने दिल्ली की जनता के लिए एक विजय गीत तैयार किया है। खेर के इस गीत का शीर्षक ये शंखनाद है है और इसके बोल हैं, श्जय का विजय का, सनातन उदय का, ये शंखबाद है।कैलाश खेर ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर यह गीत साझा किया है।  उनके कैप्शन में लिखा ष्शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ इस ऐतिहासिक और साहसी जीत की बधाई के रूप में, दिल्ली के दिव्य स्वरूप में प्रत्येक दिल्लीवासी को यह संगीतमय उपहार। कैलाश खेर और कैलासा (केईपीएल) द्वारा दिल्ली को समर्पित दिल्ली विजय गीत कुछ ही देर में रिलीज किया गया रुये-शंख-नाद-है। इस गाने के पोस्टर में कैलाश खेर हाथ में शंख लिए नजर आ रहे हैं। उनके इर्द-गिर्द भाजपा के झंडे भी देखे जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad