सैदाबाद, प्रयागराज (कार्तिकेय यादव)। क्षेत्र के रसूलपुर दुमदुमा के मध्य गंगा घाट पर श्री श्री 1008 श्री बाबा परमहंस महाराज के द्वारा निर्मित गोकुला धाम में श्रद्धालुओं में एक अलग ही जोश दिख रहा है।
ब्रह्मलीन बाबा परमहंस महाराज जी के उत्तराधिकारी बाबा मूलानंद महाराज ने बताया आश्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या मे कतार लगी है। उन्होंने बताया कि प्रातः 12 बजे तक पांच हजार से अधिक लोग आस्था की डुबकी लगाकर दर्शन कर चुके है। वहीं अभी भी एक भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवागमन लगा है।
आश्रम में आए हुए श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर इस आश्रम में एक बड़े मेले का आयोजन किया जाता है जैसे कि इस समय किया गया है। लोगों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पंद्रह से बीस हजार से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगा दर्शन करते हैं। महाशिवरात्रि पर इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने वाली यह सैदाबाद क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी मंदिर है। यहां पर उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों से भी लोग भक्ति की आस्था में दर्शन की आस में आते रहते हैं।