Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 8 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार जाने अपना भविष्य

 

sv news

शनिवार (8 फरवरी 2025) को कर्क राशि वालों को आज दिखावे से बचने की जरूरत है। कन्या राशि वालों को ज्यादातर समय प्रेमी के साथ बीत सकता है। रोमांटिक पल बिताने का प्रयास करें। मीन वाले बोरियत से बचने का रास्ता निकालें। आज 2 राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। वहीं कुछ राशि वालों का आज दिन खुशखबरी भरा रह सकता है...

आस्था -धर्म। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (8 फरवरी) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (8 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)

आज आपके अंदर किसी बात को लेकर चिड़चिड़ापन आ सकता है। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। भविष्य को लेकर आज आप अपने खास लोगों से बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक मजबूती मिलेगी। टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। नए अवसर को लेकर कार्य करना शुरू कर दें, लाभ मिलेगा।


वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)

आज भाग्य आपका साथ देगा। जिसकी वजह से आप कोई बड़ी योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के बीच क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी क्योंकि कहीं से पैसा आने की आज संभावना दिख रही है। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहने वाला है।


मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)

लोग आपके व्यवहार की वजह से लोग विशेष रूप आकर्षित होंगे। प्रेमियों के साथ अच्छी बातचीत हो सकती है। आज व्यापार को लेकर आपको फायदा हो सकता है। भावनात्मक लगाव से बचने का प्रयास करना है। नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। अभी दिन अच्छा नहीं है।


कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)

आज आपको दिखावा करने से बचने का प्रयास करना है। जीवनसाथी के साथ समय बिताना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों को लेकर भी आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। इसलिए आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।


सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)

भाग्य आज आपके साथ रहेगा लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रहकर निर्णय लेने की जरूरत है। धन को लेकर भी आज विचार करने की जरूरत है। स्वभाव आप अपना अच्छा रखने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर अपनी बुद्धिमत्ता से आज आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।


कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)

आपको आज अपने ऊपर कार्य करने की जरूरत है। प्रेमी के साथ कोई आपका समय आज बीत सकता है। जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपको काफी खुश रखने का प्रयास करेगा। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त कार्य करने की आवश्यकता होगी।


तुला राशि (aaj ka tula rashifal)

आज अपने प्रेमी के साथ से आपको व्यवहार में परिवर्तन करने की जरूरत है। आर्थिक जीवन को लेकर चिंता करने से बचें। सहकर्मी के साथ आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इसे टालने का प्रयास करें। व्यापार में दिन आपका अच्छा जाएगा। कोई आपको आज खुशखबरी दे सकता है।


वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)

आज आप कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करेंगे। किसी योजना की शुरुआत करने का निर्णय नहीं लेना है। नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों के बीच अपने लिए समय निकालने का प्रयास करें। किसी को उधार देने से आपको बचना है।


धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)

आज आपको सकारात्मक रहना है। साथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कहीं से पैसा भी आने की संभावना है। किसी के साथ भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। कार्यस्थल पर आज आपका दिन मौज-मस्ती भरा बीत सकता है। दिन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।


मकर राशि (aaj ka makar rashifal)

आज का दिन युवाओं के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज बहुत कुछ पाने का ख्याल आपके मन में आएगा। किसी ऐसे सहकर्मी के साथ बातचीत में शामिल हों जिसके पास दिलचस्प विचार हों। यहां से आप कोई नई योजना बना सकते हैं।


कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)

आज आप किसी का दिल जीत सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का प्रयास करें। वित्तीय जोखिम उठाने से बचें। आज का दिन जोखिम के लिए सही नहीं रहेगा। व्यावसायिक विकल्प तलाशने का प्रयास करें लेकिन जुआं, सट्टे से दूरी बनाए रखें।


मीन राशि (meen rashi ka rashifal)

आज किसी कार्य को लेकर बोरियत हो सकती है। इससे बचने का प्रयास करें। जितना संभव हो प्रेमी के साथ दिन बिताने का आप प्रयास करें। अपना साहसिक पक्ष दिखाएं। भविष्य को लेकर कार्य करने की जरूरत है। प्रेमी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad