ग्रहों की चाल के अनुसार, मंगलवार (25 फरवरी 2025) को मेष राशि वालों का दिन आज काफी अच्छा बीतेगा। चिंता की कोई बात नहीं है। मिथुन राशि वालों को आज अपने खास लोगों से बचकर कार्य करने की जरूरत है। नहीं तो आपके साथ छल हो सकता है। कुंभ वाले हनुमान मंदिर में दीप जलाएं, दिन काफी अच्छा गुजरेगा। 4 राशि वालों का दिन आज सामान्य गुजरेगा। वहीं कुछ राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है...
हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (25 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (25 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (24 february ka mesh rashifal)
आज आपको विनम्रता पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। आज शाम को किसी बड़ी पार्टी के आयोजन में शामिल होने का आपको ऑफर आ सकता है। आज आपका नकद पैसा खर्च होने की भी संभावना है। लेकिन कहीं से पैसा आ सकता है। इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अपने काम पर ध्यान दें।
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (24 february ka vrishabh rashifal)
आज आपको अपने आस-पास के लोगों पर नजर रखने की जरूरत है। आपको आज कोई खास व्यक्ति धोखा देने की कोशिश कर सकता है। कागजी कामों में सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें नहीं तो आपको पेट संबंधित बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (24 february ka mithun rashifal)
आज आपसे कुछ लोग दुश्मन की तरह व्यवहार कर सकते हैं। लेकिन आपको उनसे लड़ने की जरूरत नहीं है। आपको अपने हिसाब से निपटने की जरूरत है। अगर आप ऐसे में किसी की सलाह लेते हैं तो वह आपको गुमराह कर सकता है। इसलिए इससे निपटने के लिए खुद को पहले से तैयार रखें।
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (24 february ka kark rashifal)
आज आपके सामने कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इससे पीछे हटने से बचें। यह आपके करियर के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपके परिवार के सदस्यों से आज अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। लेकिन आपको खानपान पर ध्यान देना है। व्यस्तता के बीच अपने लिए भी समय निकालें।
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (24 february ka singh rashifal)
आज आपको अपने पेशे से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जिसको लेकर आप अपने घर परिवार में विचार-विमर्श कर सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास आपको करना चाहिए। आपके लिए यह एक अच्छा समय साबित हो सकता है। कार्यों के बीच आपको आराम की जरूरत है।
कन्या राशि – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (24 february ka kanya rashifal)
आज आप कोई नई संपत्ति खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। यह बेशकीमती भी हो सकती है। जिसमें धन अत्यधिक खर्च होगा। काम के बीच में आज आप छुट्टी भी ले सकते हैं। दिनभर आप खुशियों और आनंद से भरे रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। बजरंगबली की पूजा आपको करनी चाहिए।
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (24 february ka tula rashifal)
आज आप खुद का मूल्यांकन कर सकते हैं। अपने आप को तलाशने का प्रयास करेंगे। कोई आज आपको शैक्षणिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कोई तीसरा व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहने का ही प्रयास करें। प्रियजनों के बीच समय बिताने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (24 february ka vrishchik rashifal)
आज आपकी अचानक से जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। इस दौरान आप एक-दूसरे के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। प्रेम जीवन पहले से ज्यादा मजबूत होगा। स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। कहीं से आज बड़ी मात्रा में धन आने की उम्मीद है। धन का इस्तेमाल सही जगह पर करने का प्रयास करें।
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (24 february ka dhanu rashifal)
काफी लंबे समय के बाद आपके पास कई नए अवसर आ रहे हैं। इसलिए इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। समय आपके फेवर में है। आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में काफी लाभ की संभावना है। आज आपके मन अनुसार कार्य होगा।
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (24 february ka makar rashifal)
परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज अचानक से खराब हो सकता है। इसलिए उसकी देखभाल करें। हालांकि आप आज कुछ आधिकारिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। जिसकी वजह से आप समय नहीं दे पाएंगे। इसके लिए आप छुट्टी भी ले सकते हैं। वित्तीय स्थितियों में सुधार होगा। जल्दबाजी से बचें।
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (24 february ka kumbh rashifal)
आप आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इसका कोई उपाय ढ़ूढ़ने का आपको प्रयास करना चाहिए। काम का लोड भी आपके ऊपर बढ़ सकता है। अतिरिक्त प्रयास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अधूरे काम को पूरा करने का प्रयास करें। दिन का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास जरूरी है।
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (24 february ka meen rashifal)
आज आपको कोई अपने झांसे में लेने का प्रयास कर सकता है। आप उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। अन्यथा आपके भरोसे का फायदा उठा लेंगे। वित्तीय संकट भी आज पैदा होने की संभावना है। आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आज के दिन आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।