Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पीएम मोदी रामलीला मैदान पहुंचे; प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनेंगे

 

sv news

रेखा गुप्ता थोड़ी देर में दिल्ली CM की शपथ लेंगी

नई दिल्ली। शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर कुछ देर में शपथ लेंगी। वे रामलीला मैदान पहुंच चुकी हैं। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

sv news

sv news

sv news

sv news

sv news

sv news

रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा,'यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad