Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

शंकराचार्य ने गौ-प्रतिष्ठा महा पदयात्रा को गौ ध्वज देकर किया रवाना

 

sv news


कुम्भ नगर (राजेश सिंह)।  यह पदयात्रा सन्त त्यागी जी के संरक्षण में पं. श्री सचिन द्विवेदी जी के द्वारा गौ क्रान्ति मंच की ओर से निकाली जा रही है जो 33 भिन्न-भिन्न पड़ावों से होकर 17 मार्च 2025 को दिल्ली पहुँचेगी। 17 मार्च हम सभी गौ भक्तों के लिए निर्णायक दिवस होगा। केन्द्र सरकार के पास गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए अब मात्र 33 दिन बचे हैं। जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा कि अब बहुत हो गया अब आर पार की बात होगी।जहां गाय की बात होती है वह कार्य हिन्दुओं के लिए सर्वप्रथम और प्राथमिकता पर होता है। अब सनातनी हिन्दू गौ माता को राष्ट माता घोषित करवा कर ही चैन लेगा। अबकी बार गाय की लड़ाई निर्णायक लड़ाई है। सभी सनातनी हिन्दुओं के अपील है कि ज्यादातर से ज्यादा संख्या में 17 मार्च को दिल्ली पहुंचे और गौ माता को राष्ट माता घोषित करवाना सुनिश्चित करवाएं।सभी सनातनी गौभक्त इस यात्रा में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad