Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आज 4 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इनको मिल सकता है तनाव

 

sv news

 

ग्रहों की चाल के अनुसार, मंगलवार (11 फरवरी 2025) को मेष राशि वालों को कोई अच्छी सलाह देगा, जिससे आपको लाभ मिलेगा। मिथुन वाले प्रेमी के साथ समय बिताएं और अपने दिल की बात को शेयर करें। कुंभ वाले अपने व्यवहार पर ध्यान दें नहीं तो कुछ लोग नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। 3 राशि वालों का दिन आज उतार चढ़ाव भरा बीत सकता है। वहीं कुछ राशियों का दिन सामान्य बीत सकता है...


हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (11 फरवरी) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (11 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।


मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)

आज आपके लिए कड़ी मेहनत ही सफलता के लिए एकमात्र तरीका है। थकावट महसूस कर सकते हैं। कार्यों पर ध्यान दें। आज आप किसी मनोरंजन में शामिल हो सकते हैं। कार्यस्थल पर लोगों का आज आपको साथ मिलेगा। किसी की सलाह आपको लाभ पहुंचा सकती है।


वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)

आपका सामान्य स्वभाव आज आपको कहीं से लाभ दे सकता है। समय निकालकर आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जरूर जाएं। आपका स्वभाव लोगों को पसंद आएगा। कोशिश करें कि आज आप अपने कार्य के लिए किसी की सलाह लें। ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा।


मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)

आज कड़ी मेहनत से आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। अपने प्रेमी के साथ दिल की बात शेयर करें। दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। लेकिन आपको धन की स्थिति शेयर करने से बचना चाहिए। कोई आपसे सहायता मांग सकता है। आपको भी उसका सहयोग करना चाहिए। कार्य के बीच कोई और विकल्प तलाशने का प्रयास जारी रखें।


कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)

आज आप रचनात्मक कार्य करने का प्लान बनाएंगे। साथी आपका आज अपने दिल की बात शेयर कर सकता है। कड़ी मेहनत आपको करने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार को लेकर आपका दिन आज अच्छा रहेगा लेकिन आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए। सहकर्मियों के साथ समय का आनंद लें।


सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)

आज आज किसी को आसानी से आकर्षित कर सकते हैं। साथी के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। कहीं से धन आने की संभावना दिख रही है। लेकिन आपका धनखर्च भी होगा। आज आप कोई भी कार्य को बड़ी जल्दी से करने का प्रयास करेंगे। हालांकि ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। नहीं तो कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।


कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)

आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेने की जरूरत पड़ सकती है। प्रेमी की मदद के लिए हर संभव प्रयास करें। नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। अगर आपको काफी समय से आर्थिक समस्याएं हो रही थी तो वह दूर हो सकती है। आज भाग्य आपके पक्ष में है। फालतू की चीजों पर समय व्यतीत करने से बचें।


तुला राशि (aaj ka tula rashifal)

आप आप अपने चुटकुलों और कहानियों के माध्यम से लोगों को हंसाने का कार्य कर सकते हैं। आपके आसपास के लोग भी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ आज आप समय बिताने के लिए जरूर निकालें। व्यवसाय आपका सामान्य रह सकता है लेकिन कहीं से धन आने की संभावना है। 


वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)

आपको आज अपने ऊपर कार्य करने की जरूरत है। आपकी कोई आज परीक्षा ले सकता है। आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। कोई अप्रत्याशित फल का आनंद आपको मिल सकता है। काम को लेकर आपको एक्टिव रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रखें।


धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)

भावनात्मक पक्ष आज आपका मजबूत हो सकता है। अपनी बात को लोगों तक आप पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कहीं सार्वजनिक स्थान पर आपको संवाद करने का मौका मिलेगा। पैसे का सही जगह उपयोग करें। कोई आज आपकी सहायता कर सकता है। लेकिन आपको उससे सतर्क रहने का प्रयास करना है।


मकर राशि (aaj ka makar rashifal)

आज आपका ज्यादातर समय चिंतन, मनन या अध्ययन में बीत सकता है। जिसकी वजह से आपको अपने कार्यों के लिए समय कम मिल पाएगा। प्रेमी के साथ रात के समय अपना रोमांटिक पल बिताएं। जरूरत की चीजों पर ही अपना पैसा खर्च करने का प्रयास करें। किसी भी योजना से पहले सोच-समझकर निवेश करने की जरूरत है।


कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)

आज आपको अपने ऊपर काबू रखने का प्रयास करना है नहीं तो आपके व्यवहार से काफी लोग नाराज हो सकते हैं। पार्टनर के साथ खुशहाल जीवन बिताने का प्रयास करें। किसी कार्य की शुरुआत के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा।


मीन राशि (meen rashi ka rashifal)

आज आपका साथी आपसे मदद की गुहार लगा सकता है। उसकी मदद करने का प्रयास करें। खर्च में लगाम लगाने की जरूरत है क्योंकि अब खर्च आपका आय से अधिक हो रहा है। मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। व्यवसाय आपका अच्छा रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad